लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती। 18 मार्च:- लाईव भारत समाचार:- जनपद के चंगेरवा में उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही समर्थकों, क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समर्थकों ने कहा कि राजकिशोर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया। राजकिशोर सिंह ने इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जन्मदिन समारोह के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे चंगेरवा क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा , एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा , संजय सिंह पगार , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह , राणा सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला , नागेंद्र शुक्ला , अभिषेक पांडेय , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, पूर्व प्रतिनिधि खादिम हुसैन , अखंड प्रताप सिंह , गोपेश पाल , अशोक पाल , किशन सिंह , प्रकाश मोहन श्रीवास्तव , विशाल कसौधन सहित हज़ारों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार
बुधवार, 18 मार्च , 2026

धूमधाम से मनाया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का जन्मदिन

बस्ती। 18 मार्च:- लाईव भारत समाचार:- जनपद के चंगेरवा में उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही समर्थकों, क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समर्थकों ने कहा कि राजकिशोर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया।
राजकिशोर सिंह ने इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
जन्मदिन समारोह के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे चंगेरवा क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा , एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा , संजय सिंह पगार , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह , राणा सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला , नागेंद्र शुक्ला , अभिषेक पांडेय , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, पूर्व प्रतिनिधि खादिम हुसैन , अखंड प्रताप सिंह , गोपेश पाल , अशोक पाल , किशन सिंह , प्रकाश मोहन श्रीवास्तव , विशाल कसौधन सहित हज़ारों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *