बस्ती। 28 मार्च:- लाईव भारत समाचार:-जनपद का प्रतिष्ठित संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन भावनाओं, संतोष और गर्व के माहौल में संपन्न हुआ। अपने पाल्यों का रिपोर्ट कार्ड देखते ही कई अभिभावक भावुक हो उठे, वहीं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की खुलकर सराहना की। बच्चों के शानदार प्रदर्शन और शत-प्रतिशत परिणाम ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में एकेडमी की निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों का कठोर परिश्रम, समर्पण और निरंतर मार्गदर्शन है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना के समय से ही एक महत्वपूर्ण परंपरा शुरू की गई थी, जिसके तहत किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क और परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाता है, और यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं, बल्कि छात्रों को सुनते और समझते भी हैं। प्रैक्टिकल और एक्टिविटी आधारित शिक्षण पद्धति से बच्चे विषयों को सरलता और गहराई से समझ पाते हैं।
निदेशक ने स्पष्ट किया कि एकेडमी का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्थान उनके दादाजी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। वर्तमान में एकेडमी में 3000 से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि संस्थान की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। बदलते समय के अनुरूप छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है। इसी दृष्टि से सत्र 2026-27 में कंप्यूटर साइंस के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंग्लिश स्पीकिंग पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने जानकारी दी कि इस वर्ष वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसी उपलक्ष्य में शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि एकेडमी अब अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और अभिभावकों का विश्वास बनाए रखना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नए सत्र में छात्रों के लिए कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें कंप्यूटर कोर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी, इंग्लिश स्पीकिंग कक्षाएं और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शामिल हैं। 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूल वाहनों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रह सकेंगे।
विद्यालय में प्रत्येक माह मूल्यांकन टेस्ट तथा प्रत्येक तीन माह मेंया शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित हो सके। मेधावी छात्रों को समय-समय पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाता है।
सुविधाओं की दृष्टि से एकेडमी का पूरा परिसर वातानुकूलित है। यहां क्रिकेट एकेडमी, अत्याधुनिक साइंस लैब, दो कंप्यूटर लैब, इंडोर गेम्स, प्रेयर ग्राउंड, स्मार्ट क्लासेस और न्यूज पेपर रीडिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
सम्मेलन में सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव, अन्नू, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, तहजीब फातिमा, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, शहनाज यूनुस, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, कोमल गुप्ता, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, सिमरन गुप्ता, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, ज्वैल थॉमस, शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र तिवारी और गौतम प्रकाश सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर राजन इंटरनेशनल एकेडमी छात्रों के समग्र विकास और अभिभावकों के विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।
रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव:- लाईव भारत समाचार