बस्ती 4 अप्रैल : लाइव भारत समाचार : – यूरो किड एवं दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया रोड बस्ती में आज नए सत्र 2026-27 का आगाज हुआ। विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकों ने बच्चों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई कक्षा में प्रवेश करने पर बधाई दी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरमणि पांडेय, तथा प्राचार्या श्रीमती अर्चना पांडेय ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे इस सत्र में भी अपनी प्रतिभा और ज्ञान का परचम बीते वर्षों की तरह ही लहराएंगे।
विद्यालय के शैक्षणिक सहयोगी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भी बच्चों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देंगे और उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे।
विद्यालय का लक्ष्य है कि इस सत्र में भी यूरो किड और दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करें और विद्यालय का नाम रोशन करें।
रिपोर्ट ,बस्ती – अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार