बस्ती। 03 अप्रैल:- लाईव भारत समाचार:-भगवान श्री चित्रगुप्त के पावन
प्रकटोत्सव के अवसर पर कायस्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में श्री चित्रगुप्त मंदिर से भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान श्री चित्रगुप्त की मनोहारी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोष और रंग-बिरंगी झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा श्री चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होकर पाठक जी की कोठी, कम्पनी बाग चौराहा, फव्वारा तिराहा, बैरिहवा चित्रगुप्त चौक, रौता चौराहा होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां भगवान की आरती और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण से वातावरण और भी श्रद्धामय हो उठा।
संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह शोभायात्रा का दूसरा वर्ष है और इसमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रहती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के आराध्य देव हैं। वे न्याय, सत्य और कर्म के प्रतीक हैं।
मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त को यमराज का सहायक एवं सृष्टिकर्ता ब्रह्मा का अंश माना जाता है। वे प्रत्येक प्राणी के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और उसी आधार पर न्याय सुनिश्चित करते हैं। इसलिए उन्हें धर्म, नीति और न्याय का देवता भी कहा जाता है।
शोभा यात्रा का स्वागत पोस्ट आफिस के पास अभिकर्ता संघ के द्वारा , कंपनी बाग पर चित्रांश क्लब महिला विंग संरक्षिका रेखा चित्रगुप्त एवं जिलाध्यक्ष संजू श्रीवास्तव के द्वारा फौवारा चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा के द्वारा एवं बैरिहवां चौराहे पर बलराम श्रीवास्तव के द्वारा स्वागत किया गया शोभा यात्रा समापन के अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंदिर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष
मयंक श्रीवास्तव व उनकी पूरी टीम द्वारा जलपान की व्यवस्था करायी गई।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा, भाजपा नेता अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, बसपा नेता सचिन श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी राजन गुप्ता, रूपेश श्रीवास्तव आशीष सिंह दुर्गेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, नवीन श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, विवेकानन्द श्रीवास्तव, बलराम श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, जीतेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, दीपआनन्द श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, स्नेह निधि श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, विकान्त श्रीवास्तव, अंशुल आनन्द श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, रनदीप माथुर, अभिषेक श्रीपास्तव, शिवनन्दन श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, देवव्रत लाल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, प्रिन्स श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कृपा शंकर लाल श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, राजेश प्रताप श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, डब्लू, अरूण श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव ‘ काजू, राजकुमार लाल श्रीवास्तव, स्नेह निधि श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, डीके सक्सेना, अपराजिता सिन्हा, रेखा चित्रगुप्त, संजू श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, के.के. श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव:- लाईव भारत समाचार