लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 6 मई : लाइव भारत समाचार :- संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदुद्दीन एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई ने बस्ती द्वारा कार्यालय डीटीआई कटरा का औचक निरीक्षण किया गया। संपूर्ण निरीक्षण करने के उपरांत अधीनस्थों को उचित साफ सफाई एवं दस्तावेजों का व्यवस्थित रखरखाव करने को को निर्देश दिए गए। तथा कार्यालय में आगंतुकों के शुद्ध पेय जल के लिए लगा आरओ सर्विस योग्य है जिसका तत्काल सर्विस कराने के निर्देश दिए गए जिसमें वर्तमान में भीषण गर्मी से आगंतुकों/आवेदकों को शुद्ध जल की व्यवस्था हो सके। वाहन फिटनेस संबंधी समय बद्ध निस्तारण हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के द्वारा सुरेन्द्र कुमार,मोटरयान निरीक्षक सिद्धार्थनगर की ड्यूटी बस्ती में सप्ताह के दो दिन क्रमशः बुधवार एवं बृहस्पतिवार को अग्रिम आदेशों तक लगा दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा निर्गत आदेश द्वारा दिनांक 5.5.2026 द्वारा प्रेम सागर कनिष्ठ सहायक की ड्यूटी डीटीआई में ड्राइविंग लाइसेंस के समस्त आवेदन पत्रों का भौतिक रूप से जांच करने के तथा विशेष कर ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण, पता परिवर्तित, के आवेदकों के विशेष सावधानियां बरतते हुवे ऐसे आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस एक्ट्रेक्ट सारथी पोर्टल से डाउनलोड करके उसका भलीभांति परीक्षण कराकर लिया जाए तथा संतुष्ट होने के उपरांत ही अग्रिम कार्यवाही की जाय। परिवहन अधिकारियों द्वारा बायोमेट्रिक कक्ष का भी निरीक्षण किया जाता जिसमें यह पाया गया की स्कूटनिंग/बायोमेट्रिक हेतु नियुक्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा निर्धारित यूनिफार्म धारण नहीं किया गया था तथा उन कर्मचारियों के अपने पहचान पत्र भी नहीं मौके पर पाए गए। निर्देश दिए गए कि उक्त कर्मचारियों द्वारा निर्धारित वेशभूषा और पहचान पत्र धारण करने के साथ एवं पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाए। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अनियमता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की संस्तुति कर दी जाएगी। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
बुधवार, 6 मई , 2026

आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन एवं एआरटीओ प्रशासन बस्ती ने कार्यालय डीटीआई का किया औचक निरीक्षण

बस्ती, 6 मई : लाइव भारत समाचार :- संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदुद्दीन एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई ने बस्ती द्वारा कार्यालय डीटीआई कटरा का औचक निरीक्षण किया गया। संपूर्ण निरीक्षण करने के उपरांत अधीनस्थों को उचित साफ सफाई एवं दस्तावेजों का व्यवस्थित रखरखाव करने को को निर्देश दिए गए। तथा कार्यालय में आगंतुकों के शुद्ध पेय जल के लिए लगा आरओ सर्विस योग्य है जिसका तत्काल सर्विस कराने के निर्देश दिए गए जिसमें वर्तमान में भीषण गर्मी से आगंतुकों/आवेदकों को शुद्ध जल की व्यवस्था हो सके।
वाहन फिटनेस संबंधी समय बद्ध निस्तारण हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के द्वारा सुरेन्द्र कुमार,मोटरयान निरीक्षक सिद्धार्थनगर की ड्यूटी बस्ती में सप्ताह के दो दिन क्रमशः बुधवार एवं बृहस्पतिवार को अग्रिम आदेशों तक लगा दी गई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा निर्गत आदेश द्वारा दिनांक 5.5.2026 द्वारा प्रेम सागर कनिष्ठ सहायक की ड्यूटी डीटीआई में ड्राइविंग लाइसेंस के समस्त आवेदन पत्रों का भौतिक रूप से जांच करने के तथा विशेष कर ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण, पता परिवर्तित, के आवेदकों के विशेष सावधानियां बरतते हुवे ऐसे आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस एक्ट्रेक्ट सारथी पोर्टल से डाउनलोड करके उसका भलीभांति परीक्षण कराकर लिया जाए तथा संतुष्ट होने के उपरांत ही अग्रिम कार्यवाही की जाय।
परिवहन अधिकारियों द्वारा बायोमेट्रिक कक्ष का भी निरीक्षण किया जाता जिसमें यह पाया गया की स्कूटनिंग/बायोमेट्रिक हेतु नियुक्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा निर्धारित यूनिफार्म धारण नहीं किया गया था तथा उन कर्मचारियों के अपने पहचान पत्र भी नहीं मौके पर पाए गए। निर्देश दिए गए कि उक्त कर्मचारियों द्वारा निर्धारित वेशभूषा और पहचान पत्र धारण करने के साथ एवं पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाए।
उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अनियमता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की संस्तुति कर दी जाएगी।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *