बस्ती ,16 मई : लाइव भारत समाचार : – सू.वि., राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने छात्रों को एकाग्रचित होकर पढ़ने तथा मोबाइल से दूरी बनाकर पुस्तकों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटर के मेधावी 10 छात्रों व गृह परीक्षा के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को मूर्त रूप अजय प्रकाश लाल व अमित यादव द्वारा दिया गया। उक्त समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार