लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,16 मई : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक हीलाहवाली अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेंगा। उन्होने यह भी कहा कि शिक़ायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने भी सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 25, पुलिस 15, विकास 10, विद्युत 08, पूर्ति 06, चकबन्दी विभाग 05 व अन्य के 21 मामलें आये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, तहसीलदार विनय प्रभाकर तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 16 मई , 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसमस्याओं को सुनते हुए त्वरित निस्तारण का अधिकारियों को दिए निर्देश

बस्ती ,16 मई : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक हीलाहवाली अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेंगा।
उन्होने यह भी कहा कि शिक़ायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने भी सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 25, पुलिस 15, विकास 10, विद्युत 08, पूर्ति 06, चकबन्दी विभाग 05 व अन्य के 21 मामलें आये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, तहसीलदार विनय प्रभाकर तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *