बस्ती, 30 मई : लाइव भारत समाचार :- स्वच्छता जीवन में बहुमूल्य है इसे हर कोई को अपनाना चाहिए। घर हो कोई सार्वजनिक स्थान हर किसी को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना प्रेरणा श्रोत हैं, जो हफ्ते में एक दिन स्वच्छता के नाम कर दी हैं। अपने नगर पंचायत में सभी के सहयोग से हर सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई कार्य चलाती रहतीं हैं, खुद को पहले झाड़ू उठाती हैं, और लग जाती हैं बिना किसी भेदभाव के। साथ देने वाले राना दिनेश प्रताप सिंह जिसने बचपन से ही समाज सेवा में उम्र गुजार दी जो किसी नाम के मोहताज नहीं निस्वार्थ हर किसी के मदद में लगे रहते हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान हमेशा की तरह चलाया गया। इस शनिवार को लोहिया नगर वार्ड के देवापार में प्रातः 06 बजे से तीन घंटे तक चले इस अभियान में अध्यक्ष के साथ सभासदों, नगर पंचायत कर्मियों तथा सहयोगियों ने खूब पसीना बहाया। हाथों में स्वयं झाड़ू लिए श्रीमती राना ने टीम के साथ शिव मंदिर परिसर और तालाब के अन्दर उतर कर साफ सफाई किया। उन्होंने ने कहा कि महात्मा गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने का संदेश दिया गया हैं। श्रीमती राना ने नागरिको से अपील किया कि अपने घरों तथा आस पास स्वच्छता बनाए रखें जिससे बीमारियों पर लगाम लगाया जा सके। कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ, सुन्दर और समृद्ध नगर बने बिना नगर को देश को मॉडल नगर पंचायत बनाने तथा विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकेगी। श्रीमती राना ने बताया कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां प्रत्येक माह विशेष स्वच्छता अभियान, योग दिवस, वृद्ध जन सम्मान, श्रीराम धाम निःशुल्क यात्रा सहित साप्ताहिक जनता दर्शन, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष, निःशुल्क शव वाहन सुविधा, संस्कार सहभागिता योजना, श्रम बीर सम्मान योजना, एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार, धर्म ज्योति योजना, शिकायतों के लिए टोल फ्री सुविधा, युवाओं के लिए नगर महोत्सव एवं शहीद मेला जैसी दर्जनों जनहितकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, रणजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी, मोनू पांडेय, राकेश पाण्डेय ,चंद्र मणि, मिश्र, जगदम्बा पांडेय, श्रुति अग्रहरि, सचिन पाण्डेय, राधा देवी कसौधन, राज कुमारी सोनी, सरोज , शिवम कसौधन सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी तथा क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार