
बस्ती लाइव भारत समाचार :- परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र 11.05.2026 द्वारा आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित की गई, जिसमें लगभग 50 चालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित जनों को अवगत कराया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत परिवार के मुखिया के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी प्रतिवर्ष 5 लाख रू0 तक का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की गयी है। चालक के स्वयं अथवा किसी परिवारीजन के साधारण बीमारी के साथ-साथ गम्भीर बीमारी से ग्रस्त होने पर रू0 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।
बैठक को संबोधित करते हुवे संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर की प्रति सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के परमिट अनुभाग में महेश कुमार (वरिष्ठ सहायक) को उपलब्ध करा दें, ताकि सूचना मुख्यालय को प्रेषित कर दी जाये।
उक्त बैठक मे फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार गौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजेयी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी, बस्ती एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार