बस्ती, 5 सितंबर | लाइव भारत समाचार
मौसम में बदलाव के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की सलाह दी है। चिकित्सक डॉ. वी.के. वर्मा ने लोगों से बचाव के उपाय अपनाने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।
कैसे फैलता है?
डॉ. वर्मा के अनुसार ये एक संक्रामक श्वसन रोग है जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या निकट संपर्क में आने से फैलता है।
बचाव के उपाय:
- नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं
- खांसते/छींकते समय मुंह-नाक ढक कर रखें
- बीमार व्यक्ति से दूरी बनाए रखें
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक जाने से बचें
- पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और साफ-सफाई का ध्यान रखें
किसे ज्यादा सावधानी बरतनी है?
बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्षण दिखें तो क्या करें?
तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या सांस लेने में परेशानी होने पर खुद से दवा न लें, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
डॉ. वर्मा ने कहा – समय पर सलाह और इलाज से जोखिम को कम किया जा सकता है। अफवाहों पर ध्यान न दें, स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करें।
रिपोर्ट: बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार