लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती: आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यशैली संतोषजनक बस्ती, 5 सितंबर - लाइव भारत समाचार परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुपालन में आज 5 सितंबर को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) गोरखपुर शिखर ओझा द्वारा संभागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पटलों पर जाकर पटल प्रभारियों की कार्यशैली की जांच की। इस दौरान वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती माला बाजपेयी उपस्थित थीं। श्रीमती आशा देवी (वरिष्ठ सहायक) एवं विनोद श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक) को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। दोनों कर्मचारी अवकाश पर थे। उप परिवहन आयुक्त ने कार्यालय में अपना कार्य कराने आए आवेदकों से भी बातचीत की। आवेदकों ने बताया कि वे स्वयं अपना कार्य कराने आए हैं और कार्यालय की कार्यशैली संतोषजनक है, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष तैनात जनशक्ति की समीक्षा भी की। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि स्वीकृत पदों के सापेक्ष जनपद में कर्मचारियों की तैनाती कम है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिया कि कार्यालय में चल रहे रंग-रोगन के कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए और जनता को शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। रिपोर्ट - बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार
शनिवार, 5 सितम्बर , 2026

*बस्ती: आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यशैली संतोषजनक*

बस्ती: आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यशैली संतोषजनक

बस्ती, 5 सितंबर – लाइव भारत समाचार

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुपालन में आज 5 सितंबर को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) गोरखपुर शिखर ओझा द्वारा संभागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पटलों पर जाकर पटल प्रभारियों की कार्यशैली की जांच की। इस दौरान वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती माला बाजपेयी उपस्थित थीं।

श्रीमती आशा देवी (वरिष्ठ सहायक) एवं विनोद श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक) को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। दोनों कर्मचारी अवकाश पर थे।

उप परिवहन आयुक्त ने कार्यालय में अपना कार्य कराने आए आवेदकों से भी बातचीत की। आवेदकों ने बताया कि वे स्वयं अपना कार्य कराने आए हैं और कार्यालय की कार्यशैली संतोषजनक है, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष तैनात जनशक्ति की समीक्षा भी की। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि स्वीकृत पदों के सापेक्ष जनपद में कर्मचारियों की तैनाती कम है।

इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिया कि कार्यालय में चल रहे रंग-रोगन के कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए और जनता को शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्ट – बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *