लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है हर्रैया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं बस्ती, 05 सितंबर - लाइव भारत समाचार तहसील हर्रैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवस आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गंभीर मामलों में मौके पर जांच कर कार्रवाई और शिकायतकर्ता को निस्तारण की सूचना समय से देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण और फरियादियों से शालीन व्यवहार करने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 159 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व के 72, पुलिस के 18, विकास के 14, आपूर्ति के 45, विद्युत के 06 और अन्य के 04 मामले शामिल हैं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट - बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार
शनिवार, 5 सितम्बर , 2026

बस्ती: सम्पूर्ण समाधान दिवस में गरजीं डीएम कृत्तिका ज्योत्सना – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

हर्रैया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

बस्ती, 05 सितंबर – लाइव भारत समाचार

तहसील हर्रैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई।

समाधान दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवस आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गंभीर मामलों में मौके पर जांच कर कार्रवाई और शिकायतकर्ता को निस्तारण की सूचना समय से देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण और फरियादियों से शालीन व्यवहार करने का निर्देश दिया।

उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 159 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व के 72, पुलिस के 18, विकास के 14, आपूर्ति के 45, विद्युत के 06 और अन्य के 04 मामले शामिल हैं।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *