लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं समाज के स्वास्थ्य और संस्कारों की मजबूत नींव: बलिराम यादव संतकबीरनगर, 8 सितंबर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष / प्रशासक बलिराम यादव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।   समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग - बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की पहली और सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव-गांव तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की नींव मजबूत करने में उनकी भूमिका अतुलनीय है।   उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कारों का केंद्र हैं। कार्यकत्रियां जिस निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, उनका अभिनंदन करना पूरे समाज का सम्मान है।   इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।  

 रिपोर्ट ब्यूरो संतकबीरनगर / लाइव भारत समाचार

 
बुधवार, 9 सितम्बर , 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं समाज के स्वास्थ्य और संस्कारों की मजबूत नींव: बलिराम यादव

आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं समाज के स्वास्थ्य और संस्कारों की मजबूत नींव: बलिराम यादव

संतकबीरनगर, 8 सितंबर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष / प्रशासक बलिराम यादव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग – बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की पहली और सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव-गांव तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की नींव मजबूत करने में उनकी भूमिका अतुलनीय है।

 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कारों का केंद्र हैं। कार्यकत्रियां जिस निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, उनका अभिनंदन करना पूरे समाज का सम्मान है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

 

 रिपोर्ट ब्यूरो संतकबीरनगर / लाइव भारत समाचार

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *