लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 8 सितंबर - लाइव भारत समाचार नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के बहुउद्देशीय हॉल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा अन्य उपस्थित जनों ने देखा व सुना। जनपद स्तर पर विधायक हर्रैया अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, पंचायत सचिव, मुख्य सेविका, सुपोषित बच्चों एवं उनके परिवारों का सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक हर्रैया अजय सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है तथा 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित की ओर ले जाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मानदेय बढ़ाये जाने तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने परिसर में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। रिपोर्ट - बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार
बुधवार, 9 सितम्बर , 2026

*बस्ती: सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे नियुक्ति पत्र, मानदेय बढ़ा, 5 लाख तक मुफ्त इलाज*

बस्ती, 8 सितंबर – लाइव भारत समाचार

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के बहुउद्देशीय हॉल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा अन्य उपस्थित जनों ने देखा व सुना।

जनपद स्तर पर विधायक हर्रैया अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, पंचायत सचिव, मुख्य सेविका, सुपोषित बच्चों एवं उनके परिवारों का सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक हर्रैया अजय सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है तथा 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित की ओर ले जाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मानदेय बढ़ाये जाने तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने परिसर में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

रिपोर्ट – बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *