लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 10 सितंबर - लाइव भारत समाचार हीरो मोटोकॉर्प के बनारस एरिया / रीजनल ऑफिस द्वारा आयोजित "वर्चस्व" सेमिनार / डीलर मीट का आयोजन किया गया। यह मीट आमतौर पर कंपनी के स्थानीय डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सेल्स पार्टनर्स के प्रदर्शन को सराहने, नई व्यावसायिक रणनीतियों पर चर्चा करने और नए टू-व्हीलर मॉडल्स को शोकेस करने के लिए आयोजित की जाती है। इसी कार्यक्रम में सुशील ऑटोमोबाइल, सुशील हीरो, स्टेशन रोड, बस्ती के शशांक अग्रवाल को अच्छी सेल और बेहतरीन कस्टमर सर्विस एक्सपीरियंस के लिए "वर्चस्व" पुरस्कार से हीरो मोटोकॉर्प के उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त होने पर उपस्थित सभी डीलर पार्टनर, चैनल डिस्ट्रीब्यूटर और अधिकारियों ने शशांक अग्रवाल को हार्दिक बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से - चैनल पार्टनर अमित ऑटो परशुरामपुर से रजनीश वर्मा, पी.पी. मोटर सिकंदरपुर से प्रवीण पाठक, बजरंगबली ऑटो अवधेश सिंह ढाबा से कक्विंदर सिंह, कुमार ऑटोमोबाइल हरैया से अमित श्रीवास्तव, अभिषेक हीरो से अभिषेक सिंह, आरती हीरो जिवना से शिव शंकर, कुमार ऑटो हलवा बाजार से राजकुमार वर्मा, आर.बी. ऑटोमोबाइल गौर से संजीव कुमार, बलवंत ऑटोमोबाइल भानपुर से बलवंत सिंह, यस यस हीरो बभनान से फिरोज अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे। पुरस्कार प्राप्त कर शोरूम पर पहुंचने पर सुशील हीरो परिवार के पवन श्रीवास्तव एवं सभी स्टाफ द्वारा शशांक अग्रवाल का प्यार और स्नेह के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल द्वारा सभी स्टाफ को स्नेह और आशीर्वाद दिया गया। रिपोर्ट - बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार
गुरूवार, 10 सितम्बर , 2026

सुशील हीरो बस्ती के शशांक अग्रवाल को मिला हीरो मोटोकार्प के द्वारा “वर्चस्व पुरस्कार”

बस्ती, 10 सितंबर – लाइव भारत समाचार

हीरो मोटोकॉर्प के बनारस एरिया / रीजनल ऑफिस द्वारा आयोजित “वर्चस्व” सेमिनार / डीलर मीट का आयोजन किया गया। यह मीट आमतौर पर कंपनी के स्थानीय डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सेल्स पार्टनर्स के प्रदर्शन को सराहने, नई व्यावसायिक रणनीतियों पर चर्चा करने और नए टू-व्हीलर मॉडल्स को शोकेस करने के लिए आयोजित की जाती है।

इसी कार्यक्रम में सुशील ऑटोमोबाइल, सुशील हीरो, स्टेशन रोड, बस्ती के शशांक अग्रवाल को अच्छी सेल और बेहतरीन कस्टमर सर्विस एक्सपीरियंस के लिए “वर्चस्व” पुरस्कार से हीरो मोटोकॉर्प के उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्राप्त होने पर उपस्थित सभी डीलर पार्टनर, चैनल डिस्ट्रीब्यूटर और अधिकारियों ने शशांक अग्रवाल को हार्दिक बधाई दी।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से – चैनल पार्टनर अमित ऑटो परशुरामपुर से रजनीश वर्मा, पी.पी. मोटर सिकंदरपुर से प्रवीण पाठक, बजरंगबली ऑटो अवधेश सिंह ढाबा से कक्विंदर सिंह, कुमार ऑटोमोबाइल हरैया से अमित श्रीवास्तव, अभिषेक हीरो से अभिषेक सिंह, आरती हीरो जिवना से शिव शंकर, कुमार ऑटो हलवा बाजार से राजकुमार वर्मा, आर.बी. ऑटोमोबाइल गौर से संजीव कुमार, बलवंत ऑटोमोबाइल भानपुर से बलवंत सिंह, यस यस हीरो बभनान से फिरोज अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

पुरस्कार प्राप्त कर शोरूम पर पहुंचने पर सुशील हीरो परिवार के पवन श्रीवास्तव एवं सभी स्टाफ द्वारा शशांक अग्रवाल का प्यार और स्नेह के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल द्वारा सभी स्टाफ को स्नेह और आशीर्वाद दिया गया।

रिपोर्ट – बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *