जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुटा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव बोले – समाज को पहचाननी होगी अपनी ताकत
बस्ती : लाइव भारत समाचार
कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ बस्ती में कायस्थ पार्टी का भव्य महासम्मेलन सम्पन्न हुआ।
कायस्थ पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस महासम्मेलन में समाज के राजनीतिक भविष्य, संगठन की मजबूती और सत्ता में उचित भागीदारी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मोहन श्रीवास्तव ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सियासी मंत्र
कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि कायस्थ समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करे। समाज को अपनी ताकत पहचानते हुए राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी, ताकि उसकी आवाज और उसके मुद्दों को उचित स्थान मिल सके।
ऐतिहासिक गौरव का उल्लेख
राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज भैया ने दुर्गा सप्तशती और चारों युगों में कायस्थों के उल्लेख का विषय उठाते हुए समाज के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संदर्भों पर प्रकाश डाला। उनके संबोधन ने सामाजिक पहचान और स्वाभिमान की चर्चा को प्रमुखता दी।
बड़े बयानों ने खींचा ध्यान
विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन वर्मा ने कहा, “कायस्थ हित की जो बात करेगा, वही हमारे दिलों पर राज करेगा।”
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज अब जागरूक हो रहा है और दूसरी राजनीतिक शक्तियों पर निर्भर रहने के बजाय कायस्थ पार्टी से जुड़कर अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज किसी भी मामले में कमजोर नहीं है, आवश्यकता सिर्फ जागरूक और संगठित होने की है।
ये रहे मौजूद
महासम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव रमन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव दीपेंद्र सिन्हा, संदेश सावंत, प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव बी.के. श्रीवास्तव, लोकेश, राकेश श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, डिम्पल श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिला प्रकोष्ठ से मंडल अध्यक्ष नम्रता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रतीक्षा श्रीवास्तव और नगर अध्यक्ष प्रिया श्रीवास्तव की सहभागिता रही।
रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो: लाइव भारत समाचार