लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन की तैयारी तेज: डीएम की अध्यक्षता में बैठक, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

लाइव भारत समाचार | बस्ती, 29 सितम्बर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 और मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रातः 08 बजे से शाम 04 बजे तक होगा।

14 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

डीएम ने जानकारी दी कि जनपद में मतदान के लिए कुल 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें दुबौलिया को छोड़कर सभी विकास खण्डों के पंचायत कार्यालय भवन और नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन शामिल हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं - डीएम

डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन से संबंधित जो भी दायित्व निर्धारित किए गए हैं, उनका सभी अधिकारी पूरी तत्परता और निष्ठा से निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद:

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अहमद फरीद खान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन, प्रदुमन कुमार, एआरटीओ माला बाजपेई, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

मंगलवार, 29 सितम्बर , 2026

*गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारी तेज: डीएम की अध्यक्षता में बैठक 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना*

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन की तैयारी तेज: डीएम की अध्यक्षता में बैठक, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

लाइव भारत समाचार | बस्ती, 29 सितम्बर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 और मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रातः 08 बजे से शाम 04 बजे तक होगा।

14 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

डीएम ने जानकारी दी कि जनपद में मतदान के लिए कुल 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें दुबौलिया को छोड़कर सभी विकास खण्डों के पंचायत कार्यालय भवन और नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन शामिल हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम

डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन से संबंधित जो भी दायित्व निर्धारित किए गए हैं, उनका सभी अधिकारी पूरी तत्परता और निष्ठा से निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद:

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अहमद फरीद खान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन, प्रदुमन कुमार, एआरटीओ माला बाजपेई, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *