लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 1 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार बस्ती: मानदेय नहीं, फिर भी काम - समूह सखियों ने DM को सौंपा ज्ञापन [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261001-WA0023.mp4"][/video] 5 साल की सेवा बाध्यता समाप्त कर 20 हजार मानदेय की मांग [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261001-WA0024.mp4"][/video] बस्ती, 1 अक्टूबर (ब्यूरो): ब्लॉक क्षेत्र समूह की सखियाँ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके एक दिन पूर्व बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ को सौंपा था। ब्लॉक क्षेत्र के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत 103 समूह सखी, 85 आजीविका कृषि सखी और 9 बैंक सखी कार्यरत हैं। NRLM गाइडलाइन के अनुरूप उन्हें 5 वर्ष के लिए मानदेय पर नियुक्त किया गया था। इनमें 75 समूह सखी और 30 आजीविका कृषि सखी का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में पूरा हो गया, बावजूद उनसे काम लिया जा रहा है पर मानदेय नहीं दिया जा रहा। सखियों ने बताया मात्र ₹2000 प्रतिमाह मानदेय से आजीविका चलाना मुश्किल है, जबकि ऑफलाइन-ऑनलाइन कार्य, मोबाइल रिचार्ज, क्षेत्र में भ्रमण और महंगाई लगातार बढ़ रही है। मुख्य मांगें: मौजूद रहीं: सीमा यादव, रीना उपाध्याय, नीरज पाण्डे, सुमन पांडे, रेनू सिंह, नंदनी, संगीता, प्रेम शीला, सारदा देवी, ममता, कंचन, सुचिता आदि। रिपोर्ट: बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार
गुरूवार, 1 अक्टूबर , 2026

*बस्ती: मानदेय बढ़ाने को लेकर समूह सखियों का हल्ला बोल डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन*

बस्ती, 1 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार

बस्ती: मानदेय नहीं, फिर भी काम – समूह सखियों ने DM को सौंपा ज्ञापन

5 साल की सेवा बाध्यता समाप्त कर 20 हजार मानदेय की मांग

बस्ती, 1 अक्टूबर (ब्यूरो): ब्लॉक क्षेत्र समूह की सखियाँ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके एक दिन पूर्व बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ को सौंपा था।

ब्लॉक क्षेत्र के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत 103 समूह सखी, 85 आजीविका कृषि सखी और 9 बैंक सखी कार्यरत हैं। NRLM गाइडलाइन के अनुरूप उन्हें 5 वर्ष के लिए मानदेय पर नियुक्त किया गया था। इनमें 75 समूह सखी और 30 आजीविका कृषि सखी का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में पूरा हो गया, बावजूद उनसे काम लिया जा रहा है पर मानदेय नहीं दिया जा रहा।

सखियों ने बताया मात्र ₹2000 प्रतिमाह मानदेय से आजीविका चलाना मुश्किल है, जबकि ऑफलाइन-ऑनलाइन कार्य, मोबाइल रिचार्ज, क्षेत्र में भ्रमण और महंगाई लगातार बढ़ रही है।

मुख्य मांगें:

  • 5 वर्ष की सेवा बाध्यता समाप्त की जाए
  • मासिक मानदेय ₹20,000 किया जाए
  • मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित हो

मौजूद रहीं: सीमा यादव, रीना उपाध्याय, नीरज पाण्डे, सुमन पांडे, रेनू सिंह, नंदनी, संगीता, प्रेम शीला, सारदा देवी, ममता, कंचन, सुचिता आदि।

रिपोर्ट: बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *