लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है

बस्ती, 02 अक्टूबर | लाइव भारत समाचार

बस्ती: गांधी-शास्त्री जयंती पर कुर्थिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, देवेन्द्र श्रीवास्तव बोले - 2027 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर बस्ती सदर विधानसभा के कुर्थिया गांव में गुरुवार को कांग्रेस ने बड़ी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद करते हुए देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बापू और शास्त्री जी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं।

उन्होंने कहा -
> "बापू ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई, तो शास्त्री जी ने 'जय जवान जय किसान' का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता और सादगी का मार्ग दिखाया। उनके विचारों से देश के विकास की ऐसी मजबूत बुनियाद रखी गई है, जिसे कोई भी अवसरवादी नेता या सरकार कभी हिला नहीं सकती।"

गोडसे की विचारधारा पर हमला

कांग्रेस नेता ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देशवासियों को गुमराह करने के लिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

"आज गोडसे की विचारधारा को ताकत दी जा रही है और बापू के विचारों को कमजोर कर हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। धन्य हैं संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर कि इतने पुरजोर विरोध के बाद भी सत्य, अहिंसा और जय जवान जय किसान के सिद्धांतों को कमजोर करने की हर साजिश नाकाम हो रही है," उन्होंने कहा।

2027 पर बड़ा बयान

देवेन्द्र श्रीवास्तव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ग्रामीणों से आवाह्न किया -

"संविधान को बचाना है तो 2027 का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यदि देश की जनता नहीं जागी तो ये आखिरी चुनाव साबित होगा और देश में तानाशाह फिर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। वोट चोरी पर लगाम लगाना है और लोकतंत्र को बचाना है तो अबकी बार वोट सत्ता परिवर्तन के लिए करना होगा।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र शुक्ला, शौकत अली, शुभम श्रीवास्तव, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खान, विजय पाल चौधरी, जय राम वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, इरफान अहमद, दुलारी देवी, अवतारी देवी, औरंगजेब सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

रिपोर्ट - बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार

शुक्रवार, 2 अक्टूबर , 2026

*बस्ती गांधी, शास्त्री जयंती पर कुर्थियां में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, देवेंद्र श्रीवास्तव बोले 2027 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका*

बस्ती, 02 अक्टूबर | लाइव भारत समाचार

बस्ती: गांधी-शास्त्री जयंती पर कुर्थिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, देवेन्द्र श्रीवास्तव बोले – 2027 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर बस्ती सदर विधानसभा के कुर्थिया गांव में गुरुवार को कांग्रेस ने बड़ी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद करते हुए देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बापू और शास्त्री जी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं।

उन्होंने कहा –
> "बापू ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई, तो शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता और सादगी का मार्ग दिखाया। उनके विचारों से देश के विकास की ऐसी मजबूत बुनियाद रखी गई है, जिसे कोई भी अवसरवादी नेता या सरकार कभी हिला नहीं सकती।"

गोडसे की विचारधारा पर हमला

कांग्रेस नेता ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देशवासियों को गुमराह करने के लिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

"आज गोडसे की विचारधारा को ताकत दी जा रही है और बापू के विचारों को कमजोर कर हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। धन्य हैं संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर कि इतने पुरजोर विरोध के बाद भी सत्य, अहिंसा और जय जवान जय किसान के सिद्धांतों को कमजोर करने की हर साजिश नाकाम हो रही है," उन्होंने कहा।

2027 पर बड़ा बयान

देवेन्द्र श्रीवास्तव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ग्रामीणों से आवाह्न किया –

"संविधान को बचाना है तो 2027 का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यदि देश की जनता नहीं जागी तो ये आखिरी चुनाव साबित होगा और देश में तानाशाह फिर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। वोट चोरी पर लगाम लगाना है और लोकतंत्र को बचाना है तो अबकी बार वोट सत्ता परिवर्तन के लिए करना होगा।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र शुक्ला, शौकत अली, शुभम श्रीवास्तव, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खान, विजय पाल चौधरी, जय राम वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, इरफान अहमद, दुलारी देवी, अवतारी देवी, औरंगजेब सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

रिपोर्ट – बस्ती ब्यूरो, लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *