Livebharatsamachar:
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सजा पर लगी रोक को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इस फैसले से आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने इसी तरह की याचिकाएं दायर की थीं। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान की सजा पर रोक लगा दी थी, जिसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।