Livebharatsamachar:
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों को पीएम-राहत (PM-RAHAT) योजना से जुड़ने का निर्देश दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले पीड़ितों को बेहद अहम ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पहल के तहत, चिन्हित अस्पताल दुर्घटना के बाद सात दिनों तक डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए अस्पतालों को चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं और पूरी तरह सुसज्जित सुविधाएं प्रदान करने की जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा।