Livebharatsamachar:
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा है कि उनकी उम्र अब 80 वर्ष हो चुकी है, जिसके चलते वह आगामी विधानसभा चुनावों में चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। राजनीति में अपने भविष्य के कदमों को लेकर उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।