Livebharatsamachar:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दिग्गज उद्योगपतियों को सख्त लहजे में नसीहत दी है। पीएम मोदी ने ‘भूक इतनी है, पेट भरता ही नहीं’ वाली टिप्पणी करते हुए कॉरपोरेट जगत की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा टैक्स में भारी कटौती और अन्य सहूलियतें देने के बावजूद उद्योग जगत की ओर से पर्याप्त रोजगार पैदा नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन भी संतोषजनक नहीं है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आर्थिक सुधारों का लाभ आम जनता और युवाओं तक पहुंचना चाहिए, लेकिन मौजूदा स्थिति में उद्योगपतियों की भूख और लालसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जिसका खामियाजा देश के वर्कफोर्स को भुगतना पड़ रहा है।