बस्ती 24 सितम्बर लाइव भारत समाचार :-अपना दल(यस)के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के प्राविधिक कैबिनेट शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री उ0प्र0आशीष पटेल ने शनिवार को पं0अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पार्टी की ओर से आयोजित बृहद मंडलीय सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्य ही अपना दल यस के वास्तविक शक्ति हैं।उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग एक करोड़ सदस्य बनाये जा चुके हैं।
बस्ती मंडल के सदस्यता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बेहतर कार्य हुवे हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के मार्गदर्शन में निश्चित रूप से पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।ये भी कहा कि 1995 गठन के बाद ही पार्टी को समाप्त करने की कोशिश हुई,पर कोई इस पार्टी का खात्मा नहीं कर पाया।विचारधारा के आधार पर पार्टी लगातार जनता के विश्वास को जीत रही है,जो दिख रहा है।दीप प्रज्वलित के साथ सदस्यता अभियान की सुरुआत करते हुए आशीष पटेल ने बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेक पटेल,सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष आत्मा राम पटेल, संतकबीरनगर नगर जिलाध्यक्ष रोहित पटेल,एवं पार्टी नेता एवं जोन प्रभारी संजय सिंह पगार के प्रयासों की सराहना किये।
रिपोर्ट अनिल श्रीवास्तव लाइव भारत समाचार