बस्ती, 01 जून लाइव भारत समाचार :- बांसी रोड पर बरगदवा में स्थित श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल में एक दुर्लभ आपरेशन कर चिकित्सकों ने मरीज की जान बंचा लिया। लालगंज थाना क्षेत्र के एक 40 वर्षीय व्यक्ति के पेट में असहनीय पीड़ा हो रही थी। कई जगहों पर चिकित्सकों का परामर्श लेने के उपरान्त पीड़ित श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल पहुंचा। जांच में पता चला उसके पेट में करीब 10 इंच लम्बी बोतल है।
चिकित्सकों ने सर्जरी का परामर्श दिया। पीड़ित के परिजनों से बनी सहमति के बाद में बेहोशी के डाक्टर असरार, सर्जन डाक्टर अमित नायक व उनकी टीम ने सर्जरी कर 10 इंच की बोतल उसके पेट से निकाली। आपरेशन करीब एक घण्टे चला। मरीज स्वस्थ है और श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल में भर्ती है। परिजनों ने हॉस्पिटल के अत्याधुनिक संसाधनों, प्रबंधन और चिकित्सकों को भगवान कहा है।
उनका कहना है हॉस्पिटल में इतने अत्याधुनिक संसाधन और जानकार चिकित्सक न होते तो जांन मुश्किल था। पीड़ित के परिजनों और कुशलक्षेम पूछने वाले शुभचिंतकों ने हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी की सराहना की कहा कि शायद ऐसा हॉस्पिटल कहीं मिले, और उनके प्रयासों की भी सराहना की ।
बसंत चौधरी ने कहा इस हॉस्पिटल में मरीजो को स्वास्थ्य देखकर मन को बहुत तसल्ली मिलती है।हॉस्पिटल खोलने के पीछे यही उद्देश्य था कि आम से लेकर खास तक सभी के इलाज का उचित प्रबंध हो। कम खर्च पर बेहतर सेवायें उपलब्ध हों जिससे लोगों का समय और पैसा बरबाद न हो।उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि इसे और अत्याधुनिक तकनीक लाई जाय।भयंकर से भयंकर रोगों का निदान हो सके यहां से किसी को बाहर न जाना पड़े।इस हॉस्पिटल में उन्होने चिकित्सकों की टीम को बधाई दिया है और मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
रिपोर्ट अनिल श्रीवास्तव लाइव भारत समाचार