बस्ती , 28 जून : लाइव भारत समाचार :- बस्ती जैसे पृष्ठिभूमि से निकल कर एक युवा उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले क्वांटम ग्रुप के चेयरमैंन डॉ राकेश श्रीवास्तव को टेरेस हाउस ऑफ लार्ड्स यू के संसद लंदन में आयोजित भव्य समारोह “परिवर्तन के स्वप्नदर्शी विकसित भारत 2047″में अहम भागीदारी के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
बस्ती जनपद जैसे जगह से निकल कर विदेशों तक अपनी पहचान बना चुके,उनके सम्मानित होने से बस्ती जनपद का गौरव और बढ़ गया है।
लंदन में सम्मानित किए जाने पर डा राकेश श्रीवास्तव के निकट संबंधियों, मित्रों व बस्ती जनपद के लोगों में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी। 16 जून 2025 को लार्ड रामी रेंजर एफआरएसए की ओर से “परिवर्तन के स्वप्नदर्शी विकसित भारत 2047″में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
उनके सम्मानित होने पर वरिष्ठ समाज सेवक अशोक कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव राजा भईया, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, इमरान अली, डाक्टर नवीन,अमित श्रीवास्तव, संतोष पाल,एहतेशाम,गिरजेश मिश्र,भक्ति नारायण श्रीवास्तव,महेश कुमार,विनोद कुमार,अनिल कुमार पाण्डेय सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार