बस्ती ,29 जून : लाइव भारत समाचार : – समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ शंकर मिश्रा को सर्वाधिक कर देने पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विधायक अजय सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की उपस्थिति में भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें प्रमाण-पत्र भी सौपा गया है। सिद्धार्थ शंकर मिश्रा को यह पुरस्कार उनकी फर्म सिद्धार्थ आटो सेल्स द्वारा सर्वाधिक कर दिये जाने पर प्राप्त हुआ। वे बस्ती जनपद के सर्वाधिक कर देने वालों की सूची में सबसे आगे हैं। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से यह सम्मान दिया गया।
सिद्धार्थ आटो सेल्स के प्रोपराइटर अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूरा कार्य पारदर्शी है और केन्द्र और राज्य का जो भी कर बनता है उसे पूरी ईमानदारी के साथ सिद्धार्थ शंकर मिश्रा द्वारा चुकाया जाता है।
सिद्धार्थ शंकर मिश्रा एक बड़े व्यवसाय के साथ समाज में भी इनका अहम भूमिका रहती है, समाज में जरूरत मंद लोगों के साथ निःस्वार्थ भावना से जुड़े रहते हैं, यथा संभव मदद करने में पीछे नहीं रहते। बिजनेश में ईमानदारी से कार्य कर केंद्र और राज्य का जो भी कर बनता है पूरी पारदर्शीता से चुकाने के कार्य में प्रथम वरीयता रखते हैं, इन्होंने कहा यह क्रम अनवरत जारी रहेगा, अगर बिजनेस करना है तो कर का भी ध्यान रखना होगा।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार