लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है हरिहरपुर के मूल निवासी उदय प्रताप सिंह बने यूपी के न्याय विभाग के प्रमुख सचिव एवम् एलआर   - भूमि अधिग्रहण निस्तारण प्राधिकरण के जज है उदय प्रताप सिंह - उच्च न्यायालय प्रयागराज ने श्री सिंह के नियुक्ति को दी मंजूरी   संतकबीरनगर। कवि रंगपाल की धरती हरिहरपुर के सपूत उदय प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश न्याय विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्री सिंह पर प्रदेश सरकार और न्यायपालिका के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी होगी। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर के मूल निवासी उदय प्रताप सिंह भूमि अधिग्रहण निस्तारण प्राधिकरण में न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार श्री सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में न्याय विभाग के प्रमुख सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें विधि परामर्शी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। श्रीं सिंह को प्रदेश सरकार मे मिली इस अहम जिम्मेदारी से हरिहरपुर के साथ साथ जिले को भी एक बड़ा गौरव हासिल हुआ है। उनकी नियुक्ति पर संतकबीरनगर के मूल निवासी ओंकार श्रीवास्तव प्रधान संपादक लाइव भारत समाचार, हरिहरपुर के अयोध्या प्रसाद कांदू, विशाल कुमार गुप्ता, सुबखरी के ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, पड़रहा के ग्राम प्रधान संतोष यादव सहित नगर पंचायत के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। जिले के प्रमुख समाजसेवी एवम् सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नगर पंचायत धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है। रिपोर्ट: लाइव भारत  समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

हरिहरपुर के मूल निवासी उदय प्रताप सिंह बने यूपी के न्याय विभाग के प्रमुख सचिव एवम् एलआर 

हरिहरपुर के मूल निवासी उदय प्रताप सिंह बने यूपी के न्याय विभाग के प्रमुख सचिव एवम् एलआर

 

भूमि अधिग्रहण निस्तारण प्राधिकरण के जज है उदय प्रताप सिंह

– उच्च न्यायालय प्रयागराज ने श्री सिंह के नियुक्ति को दी मंजूरी

 

संतकबीरनगर।

कवि रंगपाल की धरती हरिहरपुर के सपूत उदय प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश न्याय विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्री सिंह पर प्रदेश सरकार और न्यायपालिका के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी होगी।

संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर के मूल निवासी उदय प्रताप सिंह भूमि अधिग्रहण निस्तारण प्राधिकरण में न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार श्री सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में न्याय विभाग के प्रमुख सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें विधि परामर्शी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। श्रीं सिंह को प्रदेश सरकार मे मिली इस अहम जिम्मेदारी से हरिहरपुर के साथ साथ जिले को भी एक बड़ा गौरव हासिल हुआ है। उनकी नियुक्ति पर संतकबीरनगर के मूल निवासी ओंकार श्रीवास्तव प्रधान संपादक लाइव भारत समाचार, हरिहरपुर के अयोध्या प्रसाद कांदू, विशाल कुमार गुप्ता, सुबखरी के ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, पड़रहा के ग्राम प्रधान संतोष यादव सहित नगर पंचायत के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। जिले के प्रमुख समाजसेवी एवम् सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नगर पंचायत धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

रिपोर्ट: लाइव भारत  समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *