लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-12-at-4.32.31-PM.mp4"][/video] बस्ती , 12 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के तत्वाधान में डिवाइन हॉस्पिटल पर डॉ. पंकज सिंह के संयोजन में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बोन मैरो डेंसिटी, शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, फिजियोथैरेपी, यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर, रक्त जांच ,एच बी वन सी,आदि की जांच की गई तथा मरीजों को निःशुल्क परामार्श किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनहित के कार्य कर रही है, चिकित्सा शिविरों से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सचिव डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के मेडिकल कैंप ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिससे समय रहते बीमारियों की पहचान और उपचार संभव हो पाता है। कैंप संयोजक डॉक्टर पंकज सिंह ने बताया प्रशिक्षण में आए हुए मरीज सामान्य तौर पर स्वयं को मरीज नहीं मानते हैं लेकिन जब रिपोर्ट आती है तो उन्हें एहसास होता है ,वर्तमान परिदृश्य में भारत को कैपिटल आफ डायबिटीज कहा जाता है इसलिए सचेत रहते हुए नियमित डॉक्टर कंसल्टेशन लेते रहने की आवश्यकता है तथा डिवाइन हॉस्पिटल शुगर के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है और आने वाले समय में ऐसे और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संरक्षक महेंद्र सिंह, विवेक वर्मा, गोपाल त्रिपाठी, अरुण, मनमोहन श्रीवास्तव काजू भनीरामका, डॉ. अजीत प्रताप सिंह,आनंद गोयल उमेश श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद पांडे, संतोष सिंह, विनय श्रीवास्तव, अटल गौर, अंकित गुप्ता ,गोपाल त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अशोक प्रजापति, विकास चौधरी, अजय जनार्दन तिवारी बृज बिहारी आरती देवी आयुष मोहम्मद उमर रणदीप माथुर हर्षित श्रीवास्तव मोहित श्रीवास्तव गोविंद विकास चौधरी पंकज पांडे ध्रुव चंद्र सलेहा खातून अनामिका सिंह पूनम सिंह अनिल श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों ने मिलकर योगदान दिया और 155 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित हुआ मेगा मेडिकल कैंप, मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच

बस्ती , 12 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के तत्वाधान में डिवाइन हॉस्पिटल पर डॉ. पंकज सिंह के संयोजन में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बोन मैरो डेंसिटी, शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, फिजियोथैरेपी, यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर, रक्त जांच ,एच बी वन सी,आदि की जांच की गई तथा मरीजों को निःशुल्क परामार्श किया गया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनहित के कार्य कर रही है, चिकित्सा शिविरों से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सचिव डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के मेडिकल कैंप ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिससे समय रहते बीमारियों की पहचान और उपचार संभव हो पाता है। कैंप संयोजक डॉक्टर पंकज सिंह ने बताया प्रशिक्षण में आए हुए मरीज सामान्य तौर पर स्वयं को मरीज नहीं मानते हैं लेकिन जब रिपोर्ट आती है तो उन्हें एहसास होता है ,वर्तमान परिदृश्य में भारत को कैपिटल आफ डायबिटीज कहा जाता है इसलिए सचेत रहते हुए नियमित डॉक्टर कंसल्टेशन लेते रहने की आवश्यकता है तथा डिवाइन हॉस्पिटल शुगर के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है और आने वाले समय में ऐसे और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में संरक्षक महेंद्र सिंह, विवेक वर्मा, गोपाल त्रिपाठी, अरुण, मनमोहन श्रीवास्तव काजू भनीरामका, डॉ. अजीत प्रताप सिंह,आनंद गोयल उमेश श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद पांडे, संतोष सिंह, विनय श्रीवास्तव, अटल गौर, अंकित गुप्ता ,गोपाल त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अशोक प्रजापति, विकास चौधरी, अजय जनार्दन तिवारी बृज बिहारी आरती देवी आयुष मोहम्मद उमर रणदीप माथुर हर्षित श्रीवास्तव मोहित श्रीवास्तव गोविंद विकास चौधरी पंकज पांडे ध्रुव चंद्र सलेहा खातून अनामिका सिंह पूनम सिंह अनिल श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों ने मिलकर योगदान दिया और 155 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *