लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,12 जनवरी : लाइव भारत समाचार : - सू. वि. जनपद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा की गई। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विशेष चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला शुद्ध मतदाता सूची है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, नाम संशोधन, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सुधार कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट ,बस्ती/ अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण बैठक कर आयोग द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु अधिकारियों को निर्देश

बस्ती ,12 जनवरी : लाइव भारत समाचार : – सू. वि. जनपद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा की गई। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विशेष चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला शुद्ध मतदाता सूची है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, नाम संशोधन, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सुधार कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती/ अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *