लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है गाजियाबाद , 12 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- जिले के नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी,कवि महेश प्रताप श्रीवास्तव को इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल निशंक ने सम्मानित किया है। उनके सम्मानित होने पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगो ने बधाई दिया है। इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी को आगरा में संपन्न हुआ इस दौरान साहित्य कला शिक्षा एवं फिल्म पर केंद्रित कई सत्र आयोजित किए गये जिसमें देश-विदेश के तमाम कलाकार सम्मिलित हुए.इस उत्सव में प्रख्यात फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड एवं साहित्यकार रमेश पोखरियाल निशंक, चर्चित फिल्म गीतकार पंछी जालौनवी तथा केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री भारत सरकार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित तमाम हस्तियों ने शिरकत किया। कलम का पथ सृजन से प्रशासन तक जैसे विशेष सत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया. इस सत्र में अधिशासी अधिकारी डासना महेश प्रताप श्रीवास्तवके अलावा रणविजय राव (जॉइंट डायरेक्टर लोकसभा सचिवालय), प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी (डायरेक्टर केंद्रीय हिंदी संस्थान) ओमप्रकाश कल्याणी (जॉइंट डायरेक्टर राज्यसभा सचिवालय ),डॉ पीयूष पांडे (प्रख्यात टीवी एंकर ), बीपी सिंह, राकेश त्यागी, सुफलता त्रिपाठी आदि प्रशासनिक अफसरों ने काव्य पाठ किया. इस कार्यक्रम के संयोजक प्रख्यात कवि पवन आगरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जीडी गोयनका साहित्य अकादमी द्वारा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल आगरा में किया गया। श्री श्रीवास्तव को सम्मानित होने पर बस्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय,आलोक कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार केडी मिश्र,अनुराग कुमार श्रीवास्तव,राष्ट्रीय कवि राम कृष्ण लाल जगमग,अजीत श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगो ने बधाई दिया है। रिपोर्ट, ब्यूरो /लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

ई ओ, महेश प्रताप श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने किया सम्मानित, साहित्य क्षेत्र को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं महेश प्रताप श्रीवास्तव

गाजियाबाद , 12 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- जिले के नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी,कवि महेश प्रताप श्रीवास्तव को इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल निशंक ने सम्मानित किया है। उनके सम्मानित होने पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगो ने बधाई दिया है। इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी को आगरा में संपन्न हुआ इस दौरान साहित्य कला शिक्षा एवं फिल्म पर केंद्रित कई सत्र आयोजित किए गये जिसमें देश-विदेश के तमाम कलाकार सम्मिलित हुए.इस उत्सव में प्रख्यात फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड एवं साहित्यकार रमेश पोखरियाल निशंक, चर्चित फिल्म गीतकार पंछी जालौनवी तथा केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री भारत सरकार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित तमाम हस्तियों ने शिरकत किया। कलम का पथ सृजन से प्रशासन तक जैसे विशेष सत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया. इस सत्र में अधिशासी अधिकारी डासना महेश प्रताप श्रीवास्तवके अलावा रणविजय राव (जॉइंट डायरेक्टर लोकसभा सचिवालय), प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी (डायरेक्टर केंद्रीय हिंदी संस्थान) ओमप्रकाश कल्याणी (जॉइंट डायरेक्टर राज्यसभा सचिवालय ),डॉ पीयूष पांडे (प्रख्यात टीवी एंकर ), बीपी सिंह, राकेश त्यागी, सुफलता त्रिपाठी आदि प्रशासनिक अफसरों ने काव्य पाठ किया. इस कार्यक्रम के संयोजक प्रख्यात कवि पवन आगरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जीडी गोयनका साहित्य अकादमी द्वारा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल आगरा में किया गया। श्री श्रीवास्तव को सम्मानित होने पर बस्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय,आलोक कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार केडी मिश्र,अनुराग कुमार श्रीवास्तव,राष्ट्रीय कवि राम कृष्ण लाल जगमग,अजीत श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगो ने बधाई दिया है।

रिपोर्ट, ब्यूरो /लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *