बस्ती,13 मार्च : लाइव भारत समाचार :- परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में प्रदेश में प्रवर्तन कार्यवाही पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च से 16 मार्च 2026 तक कर बकाये में संचालित वाहनों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेश के क्रम में 12 मार्च को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती, यात्रीकर अधिकारी, बस्ती एवं पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के अन्तर्गत 15 वाहन चालान किये गये, जिसके अन्तर्गत कुल 09 वाहनों को विभिन्न थानों में कर बकाया, फिटनेस फेल, परमिट फेल, बीमा फेल व ओवरलोड तथा अन्य अभियोग में निरूद्ध किया गया जिसमें थाना पैकोलिया में 06 वाहन बंद किये गये जिसमें 4 ट्रक, 1 वैन एवं 1 मैजिक , एक ट्रक ओवरलोड, दो स्कूल बस निरूद्ध की गई तथा वाहनों से कुल रू0 1.25 लाख प्रशमन शुल्क एवं 44 हजार का टैक्स की वसूली की गई।
उक्त अभियान में सुरेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी, एवं अवधेश तिवारी, यातायात निरीक्षक एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार