बस्ती ,18 मार्च : लाइव भारत समाचार :- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज बस्ती में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का सकुशल आयोजन किया गया। देश की जानी-मानी 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने-अपने लगभग 2000 विभिन्न पदों पर भर्ती करने हेतु आई थी। इस रोजगार मेला के आयोजन में महेंद्र नाथ यादव सदर विधायक, विवेकानंद मिश्रा जिला अध्यक्ष भा.ज.पा., सरोज मिश्र प्रतिनिधि हर्रैया विधायक, अंकुर वर्मा प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका बस्ती एवं अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी व श्रीमती सुष्मिता श्रीवास्तवा विभागाध्यक्ष प्राणि विज्ञान ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।
विवेकानंद मिश्रा अध्यक्ष भा.ज.पा. ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाना वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है और उसी के परिपेक्ष्य में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने जिला सेवायोजन अधिकारी को आयोजन करने हेतु सराहना व प्रशंसा व्यक्त किया तथा उपस्थित प्रतिभागी अभ्यार्थियों को उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। सदर विधायक ने अपने संबोधन में अभ्यर्थियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा मौका है कि जब अभ्यर्थी अपने ही जनपद में साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने प्रतिभागी अभ्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला पूरी तरह से निःशुल्क है, अभ्यर्थीगण अपने शैक्षिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के आवंटित कक्ष में अपने-अपने बायोडाटा के साथ इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके उपरांत माननीय अतिथिगणों द्वारा रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों में चयनित लगभग 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र/ऑफर लेटर भी वितरित किया गया।
प्रोफेसर सुष्मिता श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष प्राणी विज्ञान विभाग शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 सिद्धार्थ कुमार सहायक आचार्य हिंदी विभाग, शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रारंभ से ही विशेष रूप से सहयोगी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहायक आचार्य प्राणी विज्ञान विभाग के साथ ही डॉ0 त्रिलोकीनाथ गणित विभाग शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज बस्ती और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से श्रीमती अंजलि शर्मा सहायक सेवायोजन अधिकारी, प्रमोद कुमार प्लेसमेंट इंचार्ज, पंकज कुमार श्रीवास्तव, अंजनी कुमार, सतीशंकर मौर्य, अशोक कुमार यादव, राकेश राय, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लगभग 2500 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया और विभिन्न कंपनियों में टाटा मोटर लखनऊ एवं पंतनगर, श्रीराम रिंग पिस्टन, एल.एन.टी., जय भारत लिमिटेड, जय भारत मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, ए.जी. इंडस्ट्रीज, रिलायंस, फ्लिपकार्ट, लावा, मोटरोला, मदरसन, मोबाइल कंपनी पैराग्रीन सिक्योरिटी, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, वर्धमान टेक्सटाइल तथा एसबीआई और एलआईसी आदि ने 1455 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों व अलग-अलग वेतनमान पर चयन शार्टलिस्टेड किया।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार