लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी बस्ती: लाईव भारत समाचार:- दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह एवं निदेशक बीना सिंह द्वारा विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम एवं नवदुर्गा का पूजन कर समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह एवं निदेशक ने बीना सिंह ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों, त्याग, मर्यादा और धर्मपालन की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यालय के निरंतर विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही विद्यालय में छात्र संख्या में निरंतर वृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हर्षिता पांडेय, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, स्वाति सिंह, सुचिता सिंह, क्षमा उपाध्याय, आयशा, अनूप पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, दिनेश कुमार यादव, अवनीश पाठक, प्रभात त्रिपाठी, प्रशांत पटेल, अमित पांडेय एवं शालिनी तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी

बस्ती: लाईव भारत समाचार:- दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह एवं निदेशक बीना सिंह द्वारा विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम एवं नवदुर्गा का पूजन कर समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह एवं निदेशक ने बीना सिंह ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों, त्याग, मर्यादा और धर्मपालन की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यालय के निरंतर विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही विद्यालय में छात्र संख्या में निरंतर वृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हर्षिता पांडेय, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, स्वाति सिंह, सुचिता सिंह, क्षमा उपाध्याय, आयशा, अनूप पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, दिनेश कुमार यादव, अवनीश पाठक, प्रभात त्रिपाठी, प्रशांत पटेल, अमित पांडेय एवं शालिनी तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *