लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="478" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-29-at-8.27.33-PM.mp4"][/video] बस्ती। 28 मार्च:- लाईव भारत समाचार:- रौता स्थित यूनीक साइंस एकेडमी में वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। पत्रिका के विमोचन अवसर पर डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वार्षिक पत्रिका विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का दर्पण होती है। यह न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती है, बल्कि उनकी लेखन, कला एवं अभिव्यक्ति क्षमता को भी निखारने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका में वर्ष भर आयोजित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक आयोजनों तथा उपलब्धियों को समाहित किया गया है, जो विद्यालय की प्रगति यात्रा को दर्शाती है। साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र इंजीनियर विकास पांडेय को उनकी उपलब्धियों के लिए बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के साथ-साथ स्वच्छता, अधिकतम उपस्थिति एवं उत्तम व्यवहार के लिए पुरस्कृत किया गया। ओलंपियाड प्रतियोगिता में मरियम फातमा वहाब ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी विषय में दसवां स्थान तथा अमायरा वर्धन ने विज्ञान विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में यशराज सिंह, आरोही श्रीवास्तव, अर्चित वर्मा, आयुष गुप्ता, नवनीत सिकेरा, आराध्या, अक्षरा मौर्या, अंशिका चौधरी, आयुष, आर्यन पांडेय, वैष्णवी पाल एवं स्वास्तिक राज श्रीवास्तव शामिल रहे। इन्हें डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा मेडल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वालों में आश्वी, धीरेंद्र पांडेय, साइना, शाहिना खान, उदित श्रीवास्तव, वैभव पाल, दीक्षा राव, नव्या राज, स्वरा उपाध्याय, प्रदुमन पांडेय, मरियम फातिमा वहाब, कशिश गौतम, सौम्या एवं अदनान शामिल रहे। इन्हें प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अंक पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले आयांश सिंह, अक्षिता गुप्ता, अव्या यादव, अव्यांश दुबे, आन्या, समर्थ, सार्थक, आयुष, मीनल, तेजस, अन्वय आनंद, पल्लवी, आरोही श्रीवास्तव, अन्वी मिश्रा, इनाया फातिमा एवं स्वास्तिक राज श्रीवास्तव को प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। तृतीय पुरस्कार पाने वाले आराध्या चौधरी, काव्या श्रीवास्तव, अरीशा श्रीवास्तव, ऋषिका शुक्ला, कृष्णा पांडेय, शिवांश चौधरी, नित्या विश्वकर्मा, आराध्या, अयांश चंद्र, आवेश चौधरी एवं अमायरा वर्धन को सीनियर इंचार्ज शालिनी श्रीवास्तव ने अंक पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। अधिकतम उपस्थिति, स्वच्छता एवं उत्तम व्यवहार के लिए भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वंदना उपाध्याय, स्वेता श्रीवास्तव तथा दुर्गेश कुमार ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। समारोह में अंशू उपाध्याय, बुशरा करामत, अभिरूप, गौरव, उद्धव प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव, लाईव भारत समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

यूनीक साइंस एकेडमी में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

बस्ती। 28 मार्च:- लाईव भारत समाचार:-
रौता स्थित यूनीक साइंस एकेडमी में वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को रंगारंग बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया।
पत्रिका के विमोचन अवसर पर डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वार्षिक पत्रिका विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का दर्पण होती है। यह न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती है, बल्कि उनकी लेखन, कला एवं अभिव्यक्ति क्षमता को भी निखारने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका में वर्ष भर आयोजित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक आयोजनों तथा उपलब्धियों को समाहित किया गया है, जो विद्यालय की प्रगति यात्रा को दर्शाती है। साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र इंजीनियर विकास पांडेय को उनकी उपलब्धियों के लिए बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय द्वारा नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के साथ-साथ स्वच्छता, अधिकतम उपस्थिति एवं उत्तम व्यवहार के लिए पुरस्कृत किया गया। ओलंपियाड प्रतियोगिता में मरियम फातमा वहाब ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी विषय में दसवां स्थान तथा अमायरा वर्धन ने विज्ञान विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में यशराज सिंह, आरोही श्रीवास्तव, अर्चित वर्मा, आयुष गुप्ता, नवनीत सिकेरा, आराध्या, अक्षरा मौर्या, अंशिका चौधरी, आयुष, आर्यन पांडेय, वैष्णवी पाल एवं स्वास्तिक राज श्रीवास्तव शामिल रहे। इन्हें डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा मेडल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वालों में आश्वी, धीरेंद्र पांडेय, साइना, शाहिना खान, उदित श्रीवास्तव, वैभव पाल, दीक्षा राव, नव्या राज, स्वरा उपाध्याय, प्रदुमन पांडेय, मरियम फातिमा वहाब, कशिश गौतम, सौम्या एवं अदनान शामिल रहे। इन्हें प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अंक पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले आयांश सिंह, अक्षिता गुप्ता, अव्या यादव, अव्यांश दुबे, आन्या, समर्थ, सार्थक, आयुष, मीनल, तेजस, अन्वय आनंद, पल्लवी, आरोही श्रीवास्तव, अन्वी मिश्रा, इनाया फातिमा एवं स्वास्तिक राज श्रीवास्तव को प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
तृतीय पुरस्कार पाने वाले आराध्या चौधरी, काव्या श्रीवास्तव, अरीशा श्रीवास्तव, ऋषिका शुक्ला, कृष्णा पांडेय, शिवांश चौधरी, नित्या विश्वकर्मा, आराध्या, अयांश चंद्र, आवेश चौधरी एवं अमायरा वर्धन को सीनियर इंचार्ज शालिनी श्रीवास्तव ने अंक पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए।
अधिकतम उपस्थिति, स्वच्छता एवं उत्तम व्यवहार के लिए भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वंदना उपाध्याय, स्वेता श्रीवास्तव तथा दुर्गेश कुमार ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किए।
समारोह में अंशू उपाध्याय, बुशरा करामत, अभिरूप, गौरव, उद्धव प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव, लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *