लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है   मुरादाबाद में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़ पांच गिरफ्तार  लाइव भारत समाचार|ब्यूरो मुरादाबाद  मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन साइ-वज्र' के तहत मुरादाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायतों की जांच के आधार पर की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने लोगों को निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनके बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाई थी। जांच में सामने आया कि ठगी के लिए बैंक खाते, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में की गई। पहले मामले में डिलारी क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में मझोला क्षेत्र के तीन आरोपी पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम या व्यक्तिगत दस्तावेज किसी को उपलब्ध न कराएं तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। लाइव भारत समाचार|ब्यूरो मुरादाबाद 
रविवार, 12 जुलाई , 2026

मुरादाबाद में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़ पांच गिरफ्तार 

 

मुरादाबाद में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़ पांच गिरफ्तार 

लाइव भारत समाचार|ब्यूरो मुरादाबाद 

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’ के तहत मुरादाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायतों की जांच के आधार पर की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने लोगों को निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनके बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाई थी। जांच में सामने आया कि ठगी के लिए बैंक खाते, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में की गई। पहले मामले में डिलारी क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में मझोला क्षेत्र के तीन आरोपी पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम या व्यक्तिगत दस्तावेज किसी को उपलब्ध न कराएं तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

लाइव भारत समाचार|ब्यूरो मुरादाबाद 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *