लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है 'एक पेड़ माँ के नाम' से गूंजा बस्ती: वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य आगाज़, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया पौधारोपण, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्रों ने निभाई सहभागिता; योगी सरकार के हरित उत्तर प्रदेश अभियान को मिली नई गति बस्ती, 12 जुलाई | लाइव भारत समाचार (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में बस्ती के भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यमंत्री ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उपस्थित लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने दिखाई एकजुटता कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला, सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर अभियान को जनसहभागिता का स्वरूप दिया। 'वृक्ष लगाओ, पुण्य कमाओ' का संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि "वृक्ष लगाओ, पुण्य कमाओ" केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपने आसपास अधिकाधिक हरियाली विकसित करने का संकल्प लेने की अपील की। वहीं हर्रैया विधायक अजय सिंह ने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो धरती को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ सौ पुत्र के समान" होता है और प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में राजमाता अशिमा सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।   लाइव भारत समाचार | बस्ती ब्यूरो
रविवार, 12 जुलाई , 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा बस्ती: वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य आगाज़, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा बस्ती: वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य आगाज़, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया पौधारोपण, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्रों ने निभाई सहभागिता; योगी सरकार के हरित उत्तर प्रदेश अभियान को मिली नई गति

बस्ती, 12 जुलाई | लाइव भारत समाचार (ब्यूरो)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में बस्ती के भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राज्यमंत्री ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उपस्थित लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का सहभागी बनना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने दिखाई एकजुटता

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला, सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर अभियान को जनसहभागिता का स्वरूप दिया।

वृक्ष लगाओ, पुण्य कमाओ’ का संदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि “वृक्ष लगाओ, पुण्य कमाओ” केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपने आसपास अधिकाधिक हरियाली विकसित करने का संकल्प लेने की अपील की।

वहीं हर्रैया विधायक अजय सिंह ने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो धरती को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ सौ पुत्र के समान” होता है और प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में राजमाता अशिमा सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

लाइव भारत समाचार | बस्ती ब्यूरो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *