लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 63 मामलों में 7 का मौके पर निस्तारण राजस्व विभाग से सर्वाधिक 30 शिकायतें, डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश बस्ती 17 अगस्त। लाइव भारत समाचार : जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में तहसील रुधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ-साथ संबंधित अधिकारी आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण करें और वास्तविक स्थिति की जांच के बाद नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को थानों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तत्परता से निस्तारण करने तथा शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। 63 शिकायतें पहुंचीं, 7 का मौके पर समाधान उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 63 मामले प्राप्त हुए। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 30, पूर्ति विभाग की 12, विकास विभाग की 4, पुलिस विभाग की 3, नहर एवं विद्युत विभाग की 3-3, नगर पंचायत की 5, बाल विकास विभाग की 2 तथा स्वास्थ्य विभाग की 1 शिकायत शामिल रही। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, परियोजना निदेशक आनन्द कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अंकुर वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार नीरज सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार
मंगलवार, 18 अगस्त , 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 63 मामलों में 7 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 63 मामलों में 7 का मौके पर निस्तारण

राजस्व विभाग से सर्वाधिक 30 शिकायतें, डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बस्ती 17 अगस्त। लाइव भारत समाचार : जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में तहसील रुधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ-साथ संबंधित अधिकारी आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण करें और वास्तविक स्थिति की जांच के बाद नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को थानों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तत्परता से निस्तारण करने तथा शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

63 शिकायतें पहुंचीं, 7 का मौके पर समाधान

उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 63 मामले प्राप्त हुए। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 30, पूर्ति विभाग की 12, विकास विभाग की 4, पुलिस विभाग की 3, नहर एवं विद्युत विभाग की 3-3, नगर पंचायत की 5, बाल विकास विभाग की 2 तथा स्वास्थ्य विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, परियोजना निदेशक आनन्द कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अंकुर वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार नीरज सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *