उत्कृष्ट सेवाओं के लिए निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’

डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने वर्दी पर पदक लगाकर किया अलंकृत, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना

बस्ती, 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने सोमवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में नियुक्त निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से अलंकृत किया।

डीआईजी संजीव त्यागी ने गरिमामय समारोह के दौरान निरीक्षक सर्वेश कुमार राय की वर्दी पर प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने निरीक्षक राय की उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी की सराहना की।
डीआईजी ने कहा कि पुलिस सेवा में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को इस प्रकार का सम्मान मिलने से न केवल उनका उत्साहवर्धन होता है, बल्कि अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से सम्मानित होने पर पुलिस विभाग में उनके सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी।
रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार