*बस्ती में संगठन की समीक्षा, चार मंडलों में बूथों का भौतिक सत्यापन*

बस्ती, 3 सितंबर | लाइव भारत समाचार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती प्रवास के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का व्यापक अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का भव्य स्वागत किया।

प्रवास की शुरुआत विक्रमजोत मंडल से हुई, जहां जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद प्रदेश मंत्री ने जिले के विभिन्न मंडलों का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की गहन समीक्षा की।

अपने प्रवास के दौरान रजनी पांडे ने विक्रमजोत, हरैया, कप्तानगंज एवं बस्ती सदर मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने स्वयं कई बूथों का दौरा कर बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों और बूथ संयोजकों से सीधा संवाद किया तथा बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री ने कहा, “भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ से ही निकलती है। प्रत्येक बूथ को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
*भाजपा की असली ताकत बूथ से निकलती है: रजनी पांडे*
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रवास के समापन पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में जिले भर के समस्त बूथों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्यापन कार्य और संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा हुई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकान्त सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह, जिला महामंत्री अमित कुमार वर्मा, जिला मित्र सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद चौधरी, चंद्रमणि पांडे, हरैया मंडल अध्यक्ष शिवचरण जायसवाल, कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, बस्ती सदर मंडल अध्यक्ष तारक जायसवाल, हनुमान प्रसाद, भोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ब्यूरो बस्ती|लाइव भारत समाचार