लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है

बस्ती में कांग्रेस का हल्लाबोल: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, बर्खास्तगी की मांग पर अड़े

जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी बोले - चुनाव आयोग सरकार के दबाव में, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने लगाई मुहर

बस्ती, 28 सितंबर : लाइव भारत समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, लोकतंत्र बचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष का बड़ा आरोप - आयोग बना कठपुतली

पुतला दहन के बाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं और अब तो उनके आरोपों पर खुद दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने मुहर लगा दी है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा - CEC कर रहे प्रवक्ता जैसा व्यवहार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, अमित प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, संदीप श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, डा. आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार और सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के प्रमुख की भूमिका के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

नेताओं ने बताया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले लगभग 10 महीनों में आयोग के विभिन्न कदमों एवं आदेशों पर 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की है। इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे शामिल हैं, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त उनकी सुन नहीं रहे।

ये रहे मौजूद

पुतला दहन में मुख्य रूप से अनिल भारती, गिरिजेश पाल, डा. दीपेन्द्र सिंह, साधू शरन आर्य, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, मारूफ अली, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेशमणि त्रिपाठी, शौकत अली नन्हू, अनूप पाठक, लक्ष्मी यादव, सुनील पाण्डेय, नवीन कन्नौजिया, उमेश उपाध्याय, राम बचन भारती, अवधेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

सोमवार, 28 सितम्बर , 2026

*बस्ती में कांग्रेस का हल्ला बोल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, बर्खास्तगी की मांग पर अड़े*

बस्ती में कांग्रेस का हल्लाबोल: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, बर्खास्तगी की मांग पर अड़े

जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी बोले – चुनाव आयोग सरकार के दबाव में, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने लगाई मुहर

बस्ती, 28 सितंबर : लाइव भारत समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, लोकतंत्र बचाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष का बड़ा आरोप – आयोग बना कठपुतली

पुतला दहन के बाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं और अब तो उनके आरोपों पर खुद दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने मुहर लगा दी है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा – CEC कर रहे प्रवक्ता जैसा व्यवहार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, अमित प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, संदीप श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, डा. आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार और सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के प्रमुख की भूमिका के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

नेताओं ने बताया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले लगभग 10 महीनों में आयोग के विभिन्न कदमों एवं आदेशों पर 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की है। इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे शामिल हैं, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त उनकी सुन नहीं रहे।

ये रहे मौजूद

पुतला दहन में मुख्य रूप से अनिल भारती, गिरिजेश पाल, डा. दीपेन्द्र सिंह, साधू शरन आर्य, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, मारूफ अली, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेशमणि त्रिपाठी, शौकत अली नन्हू, अनूप पाठक, लक्ष्मी यादव, सुनील पाण्डेय, नवीन कन्नौजिया, उमेश उपाध्याय, राम बचन भारती, अवधेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *