लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है

बस्ती में सड़क सुरक्षा पर कमिश्नर सख्त: हाईवे पर लगेंगे ATMS कैमरे, ओवरस्पीड पर सीधा चालान

सिद्धार्थनगर-संतकबीरनगर में हादसे बढ़ने पर जताई नाराजगी, बोले- ब्लैक स्पॉट सुधारो, हेलमेट अनिवार्य करो और रेस्ट एरिया को बनाओ अस्थायी बस स्टैंड

बस्ती, 28 सितंबर : लाइव भारत समाचार

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही के दृष्टिगत आज दिनांक 28.09.2026 को आयुक्त सभागार, बस्ती में मंडलायुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

कमिश्नर ने NHAI को दिए कड़े निर्देश

बैठक में आयुक्त महोदय ने सड़क हादसों को कम करने के लिए परियोजना निदेशक, NHAI को कई अहम निर्देश दिए:

दो जिलों में हादसे बढ़ने पर नाराजगी

जनपद सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में दुर्घटना और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित जिलों के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि दुर्घटना स्थलों का स्थलीय परीक्षण कर परिस्थितियों का विश्लेषण करें। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने और सभी जिलों में ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही कर हादसे कम करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, अपर जिलाधिकारी बस्ती ज्ञानचंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर चन्द्रेश कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक NHAI अवनीत सिद्धार्थ, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

सोमवार, 28 सितम्बर , 2026

*बस्ती में सड़क सुरक्षा पर कमिश्नर सख्त हाईवे पर लगेंगे ATMS कैमरे ओवर स्पीड पर सीधा चलान*

बस्ती में सड़क सुरक्षा पर कमिश्नर सख्त: हाईवे पर लगेंगे ATMS कैमरे, ओवरस्पीड पर सीधा चालान

सिद्धार्थनगर-संतकबीरनगर में हादसे बढ़ने पर जताई नाराजगी, बोले- ब्लैक स्पॉट सुधारो, हेलमेट अनिवार्य करो और रेस्ट एरिया को बनाओ अस्थायी बस स्टैंड

बस्ती, 28 सितंबर : लाइव भारत समाचार

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही के दृष्टिगत आज दिनांक 28.09.2026 को आयुक्त सभागार, बस्ती में मंडलायुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

कमिश्नर ने NHAI को दिए कड़े निर्देश

बैठक में आयुक्त महोदय ने सड़क हादसों को कम करने के लिए परियोजना निदेशक, NHAI को कई अहम निर्देश दिए:

  • ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए ATMS कैमरे लगाए जाएं।
  • लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर गतिसीमा सहित विभिन्न प्रकार के यातायात संकेतक स्थापित किए जाएं।
  • दुर्घटना की स्थिति में पेट्रोलिंग वाहन पर गैस कटर की उपलब्धता और ALS एम्बुलेंस सुनिश्चित हो।
  • नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही हो।
  • ओवरलोड वाहनों की सूची नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए।
  • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के लिए NHAI द्वारा स्थापित रेस्ट एरिया को अस्थायी बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जाए।

दो जिलों में हादसे बढ़ने पर नाराजगी

जनपद सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में दुर्घटना और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित जिलों के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि दुर्घटना स्थलों का स्थलीय परीक्षण कर परिस्थितियों का विश्लेषण करें। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने और सभी जिलों में ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही कर हादसे कम करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, अपर जिलाधिकारी बस्ती ज्ञानचंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर चन्द्रेश कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक NHAI अवनीत सिद्धार्थ, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *